2025 में स्कैमर/ धोखाधड़ी से कैसे बचें?

Engeneering  BF Official

आज के डिजिटल युग में, फ्रॉड (धोखाधड़ी) एक आम समस्या बन गई है। हर दिन हजारों लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन ठगी का शिकार होते हैं। चाहे बैंकिंग फ्रॉड हो, साइबर क्राइम हो, फेक कॉल्स हों या निवेश से जुड़ी धोखाधड़ी, यह बहुत ज़रूरी है कि हम सतर्क रहें और अपने आपको सुरक्षित रखें। इस लेख में, हम विस्तार से जानेंगे कि फ्रॉड से कैसे बचा जा सकता है। दोस्तों आए दोनों बहुत सारे फ्रॉड चल रहे हैं ऐसे में सरकार सबको सचेत करती रहती है लेकिन फिर भी लोग फ्रॉड  के शिकार हो जाते हैं आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे हम कैसे 2025 में इस फ्रॉड से बच सकते हैं इस पोस्ट क पूरा पढ़ना ताकि आप पूरी तरह से समझ सके कि हमें स्कैम से कैसे बचाना है तो चलिए शुरू करते हैं

Scam



1. अनजानी लिंक पर मत क्लिक करें

अक्सर देखा गया है जब हमारे पास हमारे जान पहचान का कोई व्यक्ति किसी लिंक को हमारे पास भेजता है तो हम बिना समझे उसे लिंक पर क्लिक कर देते हैं और हैकर इस लिंक में वायरस को डाल देते हैं जैसे ही हम उसे लिंक पर क्लिक करते हैं वायरस हमारे फोन में आ जाता है और हमें पता भी नहीं चलता हमारे फोन में वायरस है और उसके बाद में हमारे फोन से सारे फोन नंबर चोरी हो जाते हैं फेसबुक अकाउंट हैक हो जाता है व्हाट्सएप पर जो कुछ भी हम करते हैं वह सब हैकर को पता चल जाता है इत्यादि इसलिए सबसे पहले तो हमें यह पता करना है लिंक सही है या फिर गलत है हो सकता है लिंक सही हो या हो सकता है उसे लिंक में मालवेयर हो जो हमारे फोन को नुकसान पहुंचा सकता हो।




 किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले सबसे पहले हमें यह पता करना चाहिए लिंक में कोई वायरस मालवेयर तो नहीं है 



इसे पता करने के लिए सबसे पहले हमें उसे लिंक को कॉपी कर लेना है और फिर अपने फोन के किसी भी ब्राउज़र में सर्च करना है वायरस टोटल जैसे ही आप वायरस टोटल सर्च करोगे तो वहां पर एक वेबसाइट आएगी जिस पर आपको क्लिक कर देना है वेबसाइट कुछ इस तरह से दिखेगी जैसा कि आपको चित्र में दिखाया गया है अब इस वेबसाइट पर क्लिक करना है और लिक वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है जैसा की फोटो में दिखाया गया है अब उसके बाद में आपको उसे लिंक को वहां पर पेस्ट कर देना है और सर्च के बटन पर क्लिक करना है जैसा की फोटो में दिखाया गया है अगर उसे लिंक में कोई भी मालवेयर वायरस होता है तो यह वेबसाइट ढूंढ के आपको बता देगा और आप अपने फोन को सुरक्षित रख पाओगे 


2. फ्री मोबाइल रिचार्ज स्कैम

अक्सर सोशल मीडिया जैसे Instagram , Facebook, WhatsApp पर फ्री रिचार्ज फ्री रिचार्ज करने वाले वीडियो आते हैं जो की फेक होते हैं और उनसे कोई भी रिचार्ज प्राप्त नहीं कर सकता। कुछ लोग अपनी वेबसाइट का प्रमोशन करने के लिए ऐसा करते हैं ताकि वह अपने वेबसाइट से पैसे कमाए लेकिन कुछ लोग ऐसा यूजर को धोखा देने के लिए करते हैं जिसका दूसरा नाम स्कैम है जब हम किसी भी वेबसाइट में अपना मोबाइल नंबर डालते हैं तो वह लोग उसे वेबसाइट से हमारे फोन नंबर को ले लेते हैं और स्कैमर को मोटी रकम में बेच देते हैं उसके बाद में हमारे पास हम लोगों के पास फर्जी फोन आते हैं जिसमें बोला जाता है तुम यूट्यूब पर गलत वीडियो देख रहे थे तुम गूगल क्रोम पर गलत वीडियो देख रहे थे तुम्हें डिजिटल अरेस्ट किया गया है कुछ इस तरह से लोग आपसे बातें करते हैं और आपसे पैसा लेने की कोशिश करते हैं अगर आप पैसा दे देते हो तो आपके साथ स्कैम हो जाता है । इसलिए कभी भी फ्री रिचार्ज वाले वीडियो पर विश्वास नहीं करना है

सत्यापित ऐप डाउनलोड करें

आजकल मार्केट में बहुत सारे ऐसे एप्स हैं जो एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर नहीं है फिर भी लोग उन्हें धड़ल्ले से use कर रहे हैं अगर आप ऐसा करते हो तो यह मां के चलो की फोन से डाटा चोरी हो रहा है। अगर आप मोडिफाइड एप्स का उसे करते हो तो समझ लो आपका मोबाइल फोन सुरक्षित नहीं है और आपके मोबाइल फोन में जितने भी वीडियो फोटो और फोन नंबर है सब हैकर के पास जा सकते हैं इसलिए कभी भी मोडिफाइड एप्स का उसे मत करो आजकल तो इंस्टाग्राम पर प्ले स्टोर का मॉडिफाइड एप्स बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और ऐसे में बहुत से लोग  मोडिफाइड एप्स का उसे कर रहे हैं और उनके फोन से सारा डाटा चोरी हो रहा है और हैकर उसे भेज कर बहुत ही मोटा पैसा कमा रहे हैं कुछ लोग तो आपके फोन नंबर को गलत तरीके से उसे करते हैं और फिर आफत आप पर आती है तो इसलिए कभी भी मॉडिफाइड एप्स का उसे मत करो अगर करते हो तो उन्हें use करने के बाद तुरंत डिलीट करके फोन को एक बार रीस्टार्ट जरूर करो ताकि अगर कोई वायरस मैलवेयर हो तो वह तुरंत खत्म हो जाए और आपका फोन सुरक्षित रहे

4. अनजाने लोग को फोन मत दो

अक्सर देखा गया है जब हम कहीं पर आते जाते हैं तो उसे समय कुछ लोग हमसे बोलते हैं भाई जी हमें फोन दे दो हमें एक कॉल करना है दरअसल वह लोग आपके साथ स्कैम कर रहे होते हैं हाल-चाल की बहने वह आपके ओटीपी को अपने हैकर दोस्त के पास भेज देते हैं और वह लोग कोड वर्ड में बात करते हैं जिससे हमें पता नहीं चलता और हमें इसकी भनक भी नहीं लगती इसलिए हमें कभी भी किसी अनजान आदमी को अपना फोन नहीं देना है अगर हम ऐसा करते हैं तो हो सकता है हमारे बैंक अकाउंट से सारे पैसे खत्म हो जाए या कोई हमारे आइडेंटी के नाम पर लोन ले ले और हमें पता भी ना चले मार्केट में बहुत सारे फ्रॉड हो रहे हैं बस हमें उनसे संभाल कर रहना है

5 वीडियो कॉल फ्रॉड

कई बार तो हमारे पास वीडियो कॉल आता है जिसमें कोई लड़की बिना वस्त्र के खड़ी हो जाती है और वह लोग स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर रहे होते हैं और बाद में वह हमसे मोती पैसों की डिमांड करते हैं और धमकी देते हैं अगर आपने पैसा नहीं दिया तो हम इस वीडियो को वायरल कर देंगे इससे बचने के लिए बस आपको एक काम करना है जब कभी भी आपके पास किसी अनजान व्यक्ति का फोन आए और वह वीडियो कॉल रहे तो वह सबसे पहले आपको अपने दाएं या फिर बाएं हाथ का अंगूठा कमरे पर लगा लेना है जिसके कारण आपकी फेस उनको नहीं दिखेगी और आप स्कैम से बच जाएंगे।

6. सत्यापित ऐप डाउनलोड करें

मार्केट में बहुत सारे ऐप है जिनमें से कुछ ऐसे एप्स है जो किसी भी ऐप स्टोर  (Play Store or App Store ) पे नहीं है और बहुत से एप्स ऐप स्टोर पे है । हमें हमेशा Play Store या App Store या फिर किसी दूसरे App Store से ऐप को डाउनलोड करना चाहिए क्योंकि App Store की टीम सबसे पहले ऐप को चेक करती है फिर अपने App Store पे पब्लिक करती है । कभी भी ऐसे ऐप को डाउनलोड न करे जो कि किसी वेबसाइट पे होते है, हो सकता है वो वेबसाइट हैकर की हो या फिर उस ऐप में मालवेयर हो जो आपके फोन को निशान पहुंचा सकता हो।


अगर आप किसी ऐप को नॉर्मल वेबसाइट से डाउनलोड करते है तो सबसे पहले उसे चेक करें कि आप में कोई मालवेयर न हो। इसके लिए आप इस टेलीग्राम ग्रुप में भी जुड़ सकते है इस ग्रुप में मालवेयर को स्कैन करने वाला सिस्टम है जैसे ही आप इक ग्रुप में कोई ऐप भेजते है , इस ग्रुप का सिस्टम ऐप को स्कैन करता है अगर कोई मालवेयर या वायरस मिलता है तो ये आपको बता देता है


आशा करता हूं यह कुछ बातें आपको पसंद आई होगी आप हमसे किस बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं नीचे कमेंट में जरूर बताएं मैं अगले पोस्ट में उसके बारे में जरूर बताऊंगा

Tags